संदीप कुमार
दिलदारनगर। इंसाफवादी कांग्रेस पार्टी (ICP) का दूसरा स्थापना दिवस शनिवार को गाज़ी मंज़िल, हुसैनाबाद स्थित स्थानीय प्रधान कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीद अहमद गाज़ी ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गाज़ी ने कहा कि “देश की सुरक्षा हर समस्या से ऊपर है और हमें अपनी सेना की बहादुरी पर गर्व है।” उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी वर्गों को एकजुट होकर भाईचारा बनाए रखते हुए देश के साथ खड़ा रहना चाहिए।
गाज़ी ने ICP के दो वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने एकता का परिचय दिया और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी जोरों पर हैं। इसमें बिहार प्रदेश प्रभारी अब्दुल कय्यूम खां समेत कई कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय है। बिहार में बड़ी संख्या में लोगों ने ICP की सदस्यता ग्रहण की है जो देश की एकता और विकास के लिए कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में कई नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। पूर्व सीआरपीएफ इंस्पेक्टर हाजी इबरार खां को जिला कोषाध्यक्ष, पूर्व प्रधान भकसी अइयूब खां को गाजीपुर जिला महासचिव, खुर्शीद खां को जमानियां विधानसभा अध्यक्ष, तौकीर खां बारा को भदौरा ब्लॉक अध्यक्ष, हारुन रशीद को जमानियां ब्लॉक अध्यक्ष, तथा लल्लन राम को ओबीसी प्रकोष्ठ भदौरा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. वसीम रज़ा, मसरूर सिद्दीकी, साजिद नदवी, कमाल वारिस, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अफरोज़ खां, अरमान, कैफ, इकरमा, आदिल, अब्दुल रशीद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।