Spread the love

सरहुला। यूनियन बैंक की सरहुला शाखा में हेड कैशियर के पद पर तैनात उमेश सिंह आज औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने अपने सेवाकाल के 40 वर्ष बैंक को समर्पित किए और इस दौरान अपनी ईमानदारी व कार्यकुशलता से एक अलग पहचान बनाई।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर शाखा प्रबंधक विजय कुमार सहित बैंक के सभी कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान उनके कार्यों की सराहना की गई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सहकर्मियों ने बताया कि उमेश सिंह का स्वभाव मिलनसार और सहयोगी रहा, जिससे वे सभी के बीच लोकप्रिय रहे। बैंक परिवार ने उनके योगदान को यादगार बताते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की।

संवाददाता : प्रधान शिष्य अजय