You are currently viewing किशोर की मौत: महिला और उसके पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज।

किशोर की मौत: महिला और उसके पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज।

दिलदारनगर। चंदौली जनपद के एक किशोर की मौत के मामले में दिलदारनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता की तहरीर पर रविवार की रात यह कार्रवाई की गई।पुलिस के मुताबिक, नववर्ष के दिन किशोर दो बच्चों की मां से मिलने उसके घर पहुंचा था।

महिला ने उससे मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद किशोर ने पूरी रात उसके घर के बाहर इंतजार किया। सुबह होते ही उसने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में महिला और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि महिला ने उनके बेटे को बहलाकर बुलाया और दुर्व्यवहार किया। इसके अलावा, उसे विषाक्त पदार्थ खाने के लिए मजबूर किया, जिसके कारण उसकी जान चली गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच के आधार पर महिला और उसके पति के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply