Spread the love

ग़ाज़ीपुर (आलमगंज):
जनपद ग़ाज़ीपुर के आलमगंज निवासी शिखा यादव और काजल यादव ने जम्मू में आयोजित खेलो इंडिया नॉर्थ जोन वूमेन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता 22 से 25 जनवरी तक जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई,जिसमें विभिन्न राज्यों की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में शिखा यादव ने हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की खिलाड़ियों को पराजित करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं काजल यादव ने पंजाब और जम्मू की खिलाड़ियों को हराकर सिल्वर मेडल हासिल किया।
दोनों खिलाड़ियों का चयन अब खेलो इंडिया नेशनल वूमेन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 26 से 29 मार्च को चेन्नई में आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिखा यादव और काजल यादव ग़ाज़ीपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस उपलब्धि पर आज शिखा यादव के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग:
कैप्टन सुब्बा सिंह यादव
कैप्टन विजयशंकर यादव
कृष्णा यादव
जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव
काशीनाथ यादव
ग्राम प्रधान पप्पू यादव
गोपाल यादव
अनिल यादव
विजय यादव (प्रदेश सचिव, युवजन सभा)
शिवमुरत यादव (जगदीशपुर)
रजनीकांत यादव (हरपूर)
सभी उपस्थित लोगों ने शिखा यादव और काजल यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि ग़ाज़ीपुर जिले के लिए गर्व की बात है।

संवाददाता : प्रधान शिष्य अजय