
ग़ाज़ीपुर।
गाजीपुर बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 27 एवं 28 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस चैंपियनशिप में 14+ सिंगल, 17+ सिंगल एवं 35+ डबल (वेटरन) वर्ग में पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी मुकाबले नाकआउट प्रणाली एवं बेस्ट ऑफ थ्री प्रारूप में खेले जाएंगे।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को बैडमिंटन संघ की ओर से ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रह्लाद राय, सचिव संतोष कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश अग्रहरी व बृजेश यादव, कोच चंदन यादव, संरक्षक योगेंद्र कुमार, अमित अग्रहरी, गौरव एवं पंकज प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रधान शिष्य अजय

