संदीप कुमार
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिलदारनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दिलदारनगर पुलिस ने सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना दिलदारनगर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 40/2025 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 131, 333, 324(4) बीएनएस के तहत नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी। इस दौरान ग्राम कसेरूआ से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता:
- राधेश्याम बिन्द पुत्र त्रिलोकी बिन्द (उम्र 23 वर्ष)
- विकास बिन्द पुत्र खलीफा बिन्द (उम्र 22 वर्ष)
- रतन उर्फ राकेश कुमार पुत्र खलीफा बिन्द (उम्र 23 वर्ष)
- उपेन्द्र कुमार पुत्र त्रिलोकी बिन्द (उम्र 25 वर्ष)
- अवधेश कुमार पुत्र खलीफा चौधरी (उम्र 24 वर्ष)
गिरफ्तारी का विवरण:
गिरफ्तारी का समय: दोपहर 12:15 बजे
गिरफ्तारी की तिथि: 04 अप्रैल 2025
बरामदगी: शून्य
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र, थाना दिलदारनगर
उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, थाना दिलदारनगर
कॉन्स्टेबल गीतेश मिश्रा, थाना दिलदारनगर
पीआरडी मनोज कुमार, थाना दिलदारनगर