Spread the love

स्थानीय पुलिस ने गोकशी के लिए गोवंशों की तस्करी करने वाले तीन शातिर तस्करों को गोवंशों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रामपुर दरौली पुलिया पर चेकिंग के दौरान की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआई अश्वनी प्रताप सिंह ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन को रोका और तलाशी ली। वाहन के अंदर से एक गाय और दो बछिया बरामद हुईं। मौके पर मौजूद लोगों से जब गोवंशों के संबंध में पूछताछ की गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम
सन्नी यादव उर्फ शनी पुत्र राकेश यादव निवासी दौदही, जमानियां,
अजय बिंद पुत्र राजेंद्र बिंद निवासी हरखूपुर, थाना नंदगंज,
और मनोज यादव पुत्र स्व. सुदर्शन यादव निवासी हरपुर, जमानियां बताया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।