Spread the love

दिलदारनगर (ग़ाज़ीपुर) – पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जमानिया के पर्यवेक्षण में थाना दिलदारनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मु0अ0सं0 03/2026 धारा 137(2), 64(1) बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त संदीप यादव (19 वर्ष) पुत्र रामाश्रय यादव, निवासी ग्राम शेरपुर फुल्ली, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर को दिनांक 10 जनवरी 2026 को समय करीब 10:15 बजे थाना गेट के सामने नहर पुलिया सड़क से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजितराम यादव, हेड कांस्टेबल विमलेश शर्मा एवं कांस्टेबल सूरज बिन्द शामिल रहे। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से दर्ज मुकदमे में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।