दिलदारनगर (ग़ाज़ीपुर)।ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ दिलदारनगर और जीआरपी दिलदारनगर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 22362 डाउन अमृत भारत एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 51.750 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत 40,740 रुपये है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 06 जनवरी 2026 को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि अमृत भारत एक्सप्रेस के कोच S6 और S7 में भारी मात्रा में शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से विशेष ठहराव लिया गया, क्योंकि ट्रेन का दिलदारनगर स्टेशन पर नियमित ठहराव नहीं था।ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर 10:31 बजे पहुंचने के बाद आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने कोचों की तलाशी ली। जांच के दौरान कोच S6 और S7 से 08 बैग अवैध अंग्रेजी शराब से भरे हुए बरामद किए गए। मौके पर किसी भी व्यक्ति ने शराब पर अपना स्वामित्व नहीं जताया और न ही कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया गया।बरामद शराब को BNSS के प्रावधानों के तहत मौके पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षक प्रभारी दिलदारनगर द्वारा 11:30 बजे विधिवत जप्त कर जप्ती सूची तैयार की गई।जब्त शराब का विवरण:45 बोतल ब्लैक बकार्डी रम (750 ML) – प्रति बोतल ₹62012 बोतल ओल्ड मॉन्क रम (750 ML) – प्रति बोतल ₹61012 बोतल 8PM अंग्रेजी शराब (750 ML) – प्रति बोतल ₹460रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन से शराब ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण यात्रियों की जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी दिलदारनगर को सुपुर्द कर दिया गया है।
संवाददाता: प्रधान शिष्य अजय

