You are currently viewing पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन का ‘दस्तक’ अभियान

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन का ‘दस्तक’ अभियान

संदीप कुमार

हाजीपुर। केन्द्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली की दस्तक योजना’ के तहत पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने गरीब महिलाओं एवं लड़कियों को सैनिटरी पैड वितरित किए।
कार्यक्रम पटना के यादव कॉलोनी में संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा रंजना कुमारी, सचिव श्रीमती मीनाक्षी कुमारी , कोषाध्यक्षा अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव प्रियंका सिंह एवं अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply