Spread the love

गहमर |गहमर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंजीत विश्वकर्मा पुत्र ऋषिमुनी उर्फ रिक्खी विश्वकर्मा, निवासी लहना गांव, गहमर कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। आरोपी को रविवार की शाम करहिया हाल्ट क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। यह मामला कांड संख्या 150/2025 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5J, 5L/6 से संबंधित है।पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त है और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

संवाददाता : नुमान बाबर खान