Spread the love

ग़ाज़ीपुर | नगसर हॉल्ट थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर,प्रेम विवाह के बाद एक 20 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 6 जनवरी की बताई जा रही है, जो नगसर हॉल्ट थाना अंतर्गत ग्राम सभा खढ़वल की है। युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।मृतका की पहचान ख़ुशबू के रूप में हुई है, जो संतोष राजभर की पुत्री थी। वह मूल रूप से चंदौली जनपद के नारायणपुर सैयदराजा गांव की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार, ख़ुशबू ने कुछ समय पहले सचिन राजभर से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद वह अपने पति के साथ ग्राम सभा खढ़वल में रह रही थी।घटना की जानकारी मिलते ही नगसर हॉल्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

संवाददाता: नुमान बाबर ख़ान