You are currently viewing फर्जी दलित उत्पीड़न मामले में धरना समाप्त: भाजपा जिला नेतृत्व ने दिया समर्थन।

फर्जी दलित उत्पीड़न मामले में धरना समाप्त: भाजपा जिला नेतृत्व ने दिया समर्थन।

गाजीपुर। ज़मानिया नगर पालिका में सफाई कर्मचारी संतोष रावत द्वारा लगाए गए फर्जी दलित उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में चल रहा धरना आठवें दिन समाप्त हो गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह और अन्य भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासन से बातचीत के बाद धरने को समाप्त करने की घोषणा की गई।धरने को समर्थन देने पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता परीक्षित सिंह, रामशंकर उपाध्याय, और अन्य पदाधिकारियों ने आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान परीक्षित सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन हरसंभव तरीके से आंदोलनकारियों के साथ है और फर्जी मुकदमों को समाप्त कराने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाएगा।पूर्व सभासद नारायण दास चौरसिया के नेतृत्व में यह धरना आयोजित किया गया था, जिसमें सैकड़ों स्थानीय लोग और व्यापारी संगठन के सदस्य शामिल हुए।

धरना स्थल पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, भाजपा नेता संतोष वर्मा, विकास जायसवाल, अंजनी गुप्ता, पूर्व सभासद वृजेश जायसवाल, वीरेंद्र सिंह मौर्या, और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।धरने के दौरान भाजपा जिला नेतृत्व और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई, जिसके बाद संगठन ने धरने को स्थगित करने का फैसला किया। इस मौके पर परीक्षित सिंह ने कहा, “हमारी लड़ाई सच्चाई और न्याय के लिए है।

फर्जी दलित उत्पीड़न के आरोपों को जल्द ही समाप्त कराया जाएगा।”धरना स्थल पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोग—रमाशंकर उपाध्याय, अरविंद सिंह, अवधेश सिंह, मदन राम, तारकेश्वर वर्मा, अजय जायसवाल, भोला जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, लाखन वर्मा, बेचू चौधरी, अन्नू निगम, विशाल चौरसिया, और जयप्रकाश यादव—ने भी आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

धरने की समाप्ति के साथ सभी आंदोलनकारियों ने भाजपा नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया और भविष्य में भी न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply