मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से एक अहम अपडेट सामने आया है। राम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली पाँच नई फ़िल्मों के लिए चर्चित लेखक त्रिलोकी ग़ाज़ीपुरी को आधिकारिक तौर पर साइन कर लिया गया है। इस डील के साथ ही आने वाले समय में दर्शकों को नई और दमदार कहानियाँ देखने को मिल सकती हैं।
प्रोडक्शन की कमान श्री राम प्रजापति के हाथों में होगी,जो इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, फ़िल्मों का निर्देशन मोहम्मद आमिर सिद्दीकी करेंगे, जो अपने अलग अंदाज़ और कहानी कहने के तरीके के लिए जाने जाते हैं।

संगीत की ज़िम्मेदारी श्री भारत चौहान को सौंपी गई है, जिनसे फ़िल्मों में बेहतरीन म्यूजिक की उम्मीद की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, ये पाँचों फ़िल्में अलग-अलग विषयों पर आधारित होंगी, जिनमें सामाजिक मुद्दों से लेकर मनोरंजन तक का पूरा मिश्रण देखने को मिलेगा। फिलहाल प्रोजेक्ट की प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही अन्य कलाकारों व रिलीज़ से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है।
फिल्म इंडस्ट्री में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है और दर्शकों को इन प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।
संवाददाता प्रधान शिष्य अजय

