Spread the love

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निर्देशन में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 की रात्रि थाना मुहम्मदाबाद पुलिस टीम महादेवा गेट, मुहम्मदाबाद के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अलाउद्दीन अहमद उर्फ सोनू पुत्र अली हुसैन अहमद, निवासी कोटिया वार्ड नंबर-03, कस्बा व थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर (उम्र 32 वर्ष) को एक अदद अवैध देशी तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त को समय 00:30 बजे हिरासत में लिया। बरामद तमंचा व कारतूस के संबंध में थाना मुहम्मदाबाद पर मु0अ0सं0 387/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0 387/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मुहम्मदाबाद

मु0अ0सं0 237/2019, धारा 13 जुआ अधिनियम, थाना मुहम्मदाबाद

मु0अ0सं0 4/2022, धारा 379/411 भादवि, थाना मुहम्मदाबाद

मु0अ0सं0 5/2022, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना मुहम्मदाबाद

मु0अ0सं0 305/2021, धारा 308/323 भादवि, थाना मुहम्मदाबाद

मु0अ0सं0 48/2023, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना नोनहरा

मु0अ0सं0 (अन्य), धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 60 आबकारी अधिनियम, थाना मुहम्मदाबाद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक: प्रमोद कुमार सिंह, थाना मुहम्मदाबाद

उप निरीक्षक: अरविन्द कुमार, चौकी प्रभारी शाहनिंदा

कांस्टेबल: अश्वनी कुशवाहा

कांस्टेबल: आदित्य कुमार

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।