You are currently viewing पुलिस ने 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संदीप कुमार

दिलदारनगर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 14 मई को रेलवे क्रासिंग हुसैनाबाद के पास ग्राम हुसैनाबाद क्षेत्र से 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अन्टू कुमार सिंह (पुत्र स्व. रामानुग्रह सिंह) निवासी ग्राम फफदर बेस, थाना मुटार, जनपद बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र करीब 36 वर्ष बताई जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि
अभियुक्त के कब्जे से 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इसके आधार पर थाना दिलदारनगर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply