ग़ाज़ीपुर, 18 मई 2025: ग़ाज़ीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कासिमाबाद पुलिस ने आज बहादुरगंज बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान 5 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 4 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इन अभियुक्तों पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जिसमें मारपीट, धमकी और हमला जैसी धाराएं शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
- लालबाबू मौर्या, पुत्र अजय मौर्या, निवासी बंकाखास, थाना कासिमाबाद, ग़ाज़ीपुर
- अजय मौर्या, पुत्र स्व. लोचन मौर्या, निवासी बंकाखास, थाना कासिमाबाद, ग़ाज़ीपुर
- शशिकला मौर्या, पुत्री अजय मौर्या, निवासी बंकाखास, थाना कासिमाबाद, ग़ाज़ीपुर
- अर्जुन राजभर, पुत्र बनेठी राजभर, निवासी बंकाखास, थाना कासिमाबाद, ग़ाज़ीपुर
- रामबली राजभर, पुत्र जलाधंर, निवासी ग्राम बहादुरगंज, चंडिका स्थान, थाना कासिमाबाद, ग़ाज़ीपुर
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह
महिला कांस्टेबल शिवानी तिवारी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद कासिमाबाद पुलिस की कार्यवाही को सराहा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के बीच खौफ पैदा हो सकता है।