IDTV की स्थापना 9 मई 2021 को एक स्पष्ट उद्देश्य के साथ की गई थी — सच, सरोकार और सवालों की पत्रकारिता। इसके संस्थापक प्रधान शिष्य अजय उर्फ अजय कुमार पासवान हैं, जिन्होंने शिक्षा और विचार दोनों स्तरों पर गहरी अकादमिक समझ के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा।
उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से दर्शनशास्त्र (Philosophy) में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री प्राप्त की है। इसके पश्चात जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता (Journalism) में दूसरी स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि IDTV की रिपोर्टिंग में विचार, विवेक और वैचारिक स्पष्टता को मजबूत आधार प्रदान करती है।
IDTV का प्रकाशन उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर जनपद के एक छोटे से गांव सरहुला से किया जाता है, लेकिन इसकी पत्रकारिता की पहुंच और प्रभाव पूरे जिले में महसूस किया जाता है। यह पोर्टल स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक अन्याय, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े सवालों को पूरी निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ सामने लाने के लिए जाना जाता है।
चुनौतियाँ और संघर्ष
स्थापना के बाद से IDTV ने कई दबावों और चुनौतियों के बीच अपनी पत्रकारिता को मजबूती से कायम रखा है—
- फरवरी 2025 में क्षेत्रीय विधायक के पुत्र द्वारा हड़काने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की घटना सामने आई।
- 2025 में अस्पताल से जुड़ी सच्ची रिपोर्टिंग करने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई।
- उसी वर्ष एक छोटे रेस्टोरेंट से जुड़ी खबर प्रकाशित करने पर भी कानूनी चेतावनी दी गई।
- 2025 में क्षेत्रीय प्रशासनिक स्तर पर भी कई उतार-चढ़ाव और दबाव का सामना करना पड़ा।
इन तमाम परिस्थितियों और दबावों के बावजूद IDTV ने न कभी सच से समझौता किया और न ही जनता की आवाज़ बनना छोड़ा।
हमारी पहचान
आज IDTV ग़ाज़ीपुर जिले में लोकल स्तर पर सबसे अधिक देखे जाने वाले न्यूज़ पोर्टलों में शामिल है।
जनता के भरोसे, समर्थन और विश्वास के दम पर IDTV ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
हमारा सहयोग करें:-
(Support Independent Journalism)
स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को जीवित रखने के लिए आपका सहयोग बेहद आवश्यक है।
आप IDTV को अतिरिक्त योगदान (Donation) देकर इस प्रयास का हिस्सा बन सकते हैं।
आपका छोटा सा सहयोग भी सच की आवाज़ को और बुलंद करता है।
हमें फॉलो करें:–
वेबसाइट:idtv.in,ट्विटर,यूट्यूब फेसबुक, इंस्टाग्राम
IDTV – सच के साथ, जनता के लिए।
स्थानीय आवाज़, निर्भीक पत्रकारिता।
OUR SUPPORTING TEAM

PRADHAN SHISHYA AJAY
CEO&FOUNDER

