You are currently viewing Ghaziabad news।एक लड़के को डेटिंग रेप के जरिए एक लड़की ने फसाया।

Ghaziabad news।एक लड़के को डेटिंग रेप के जरिए एक लड़की ने फसाया।

गाजियाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक लड़के को डेटिंग ऐप के जरिए एक लड़की ने फंसाया। लड़की ने उसे एक कैफे में बुलाया, जहां लड़के ने कोल्डड्रिंक ऑर्डर की और कुछ समय बाद करीब 17,000 रुपए का भारी-भरकम बिल थमाया गया। लड़के ने जब बिल पर सवाल उठाया तो स्थिति और भी खतरनाक हो गई।

लड़की और कैफे के कर्मचारियों ने मिलकर उसे बंधक बना लिया और धमकाना शुरू कर दिया, 50,000 रुपए की मांग करने लगे।

लड़के ने मुश्किल से अपने दोस्त को फोन किया, जिसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को छुड़ाया। पुलिस ने इस दौरान 5 लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर उनसे पैसे ऐंठने का काम करता था।

Leave a Reply