You are currently viewing जंगली जानवर के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, अशर्फी अस्पताल में चल रहा इलाज

जंगली जानवर के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, अशर्फी अस्पताल में चल रहा इलाज

ग़ाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश), 21 मई: ग़ाज़ीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सुरहा में बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे एक महिला पर जंगली जानवर — जिसे स्थानीय भाषा में वन सुअर कहा जाता है — ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेतरी देवी (पत्नी स्व. सिद्धनाथ राम) खेत में अपने पशुओं के लिए घास काट रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकले जंगली जानवर ने उन पर आक्रमण कर दिया। हमले में उनके चेहरे और दाहिनी जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल उन्हें दिलदारनगर के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के निदेशक डॉं. सत्यम मणि ने बताया कि, “घटना सुबह की है। तेतरी देवी नामक महिला के चेहरे और दाहिनी जांघ में गहरी चोटें आई हैं। इलाज जारी है, चिंता की कोई बात नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है।”

इस अप्रत्याशित हमले के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।लोगों ने वन विभाग से गांव के आसपास गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply