You are currently viewing लेखपाल पर हमला: गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

लेखपाल पर हमला: गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

दिलदारनगर न्यूज। मंगलवार शाम करीब 6 बजे सेवराई तहसील से दिलदारनगर की ओर आ रहे 35 वर्षीय लेखपाल जनक यादव पर उसिया गांव के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। घायल लेखपाल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश जारी है। इस घटना से स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रवासियों में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply