गाजीपुर/जमानिया। गाजीपुर जनपद के जमानिया तहसील अंतर्गत ग्राम सभा देवड़ी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने सहभागिता की। वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक श्री शिवम तिवारी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा स्थल पर भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना हुआ है।आरती में शामिल हुईं सपना सिंहप्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह भाजपा नेता अमित सिंह के साथ कथा स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने विधिवत आरती में भाग लिया और व्यास पीठ को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कथावाचक श्री शिवम तिवारी जी महाराज ने उन्हें राधा रानी का स्मृति चिह्न भेंट किया और शुभकामनाएं दीं।

उनके आगमन पर कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।कथा श्रवण के लिए जुट रहे श्रद्धालुवृंदावन धाम से पधारे कथावाचक श्री शिवम तिवारी जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नौ दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की भी सहभागिता देखने को मिल रही है।कथा के माध्यम से श्रद्धालु धार्मिक और आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन से ग्राम सभा देवड़ी सहित आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।ये गणमान्य लोग रहे मौजूदइस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, संदीप बिंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन लाल, महामंत्री दीपक सिंह, कमलेश तिवारी, राकेश तिवारी, रमउपदेश सिंह, बाबू वीरेंद्र सिंह, रंजीत गुप्ता, सत्यम चौधरी, भानु सिंह, अनुराग पांडेय, विशाल, बबलू यादव और फेकन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0Shares