बिहार के बक्सर जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। राजपुर थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बारात में शामिल होने जा रही कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।हादसे में कार सवार चार युवकों और बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में गाजीपुर के पाँच युवक सवार थे, जो दूल्हे के दोस्त थे और बारात में शामिल होने बिहार जा रहे थे।आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। उन्होंने कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। कुछ की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि बाकी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

मृतकों की पहचान:

कार सवार (गाजीपुर, भतौरा गांव):बादल कुमार (30)इरफान अंसारी (25)अरबाज अली (20)दिव्यांशु ठाकुर (22)बाइक सवार:अरुण कुमार (22), गाजीपुर के उतरौली गांव के निवासी, जो अपने ननिहाल घूमने आए थे शुभम कुमार (21), बक्सर निवासीशिवम कुमार (18), बक्सर निवासीहादसे की खबर मिलते ही दोनों जिलों के मृतकों के गांवों में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नेताओं ने भतौरा पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना, मदद का भरोसा

हादसे की खबर मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और जमानियां की पूर्व विधायक सुनीता सिंह भतौरा गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने की बात कही।इस दौरान ओमप्रकाश राय ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने के लिए जिलाधिकारी और शासन स्तर पर बातचीत की जाएगी।

संवाददाता नुमान बाबर ख़ान

0Shares