गाजीपुर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार, 23 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन गाजीपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह गाजीपुर को पुलिस ध्वज का प्रतीक चिह्न (फ्लैग) लगाकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पुलिस ध्वज लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ध्वज के गौरवशाली इतिहास और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुलिस बल के त्याग, समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संवाददाता : प्रधान शिष्य अजय

