गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों में अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आए डायल 112 (UP-112) वाहनों का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने डायल 112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अपराध संबंधी जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देशसाप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल थाना प्रभारियों और विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने संबंधित थानों में अपराध की स्थिति से जुड़ी जानकारी ली और आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा की।इस दौरान अर्दली रूम से संबंधित विभिन्न रजिस्टरों की जांच भी की गई। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के रखरखाव और विभागीय कार्यप्रणाली से संबंधित बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस लाइन में आयोजित इस निरीक्षण और समीक्षा का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन बनाए रखने, आपातकालीन पुलिस सेवा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने से संबंधित रहा।

0Shares