Spread the love

करंडा। स्थानीय पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चोचकपुर बस स्टैंड के पास मौजूद है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम आदित्य शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा, निवासी चोचकपुर तथा वर्तमान पता बरहपुर, थाना नंदगंज बताया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व नाबालिग के परिजनों द्वारा उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई अखिलेश यादव, कांस्टेबल राकेश कुमार और विवेक कुमार शामिल रहे।