Spread the love

दिलदारनगर (ग़ाज़ीपुर)।
ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दिलदारनगर ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेन संख्या 12334 DN से भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 21.600 लीटर तथा अनुमानित कीमत 11,535 रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर 2025 को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ दिलदारनगर की टीम स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान धीना स्टेशन पर मुखबिर खास से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12334 DN के कोच A1 के शौचालय में ऊपर की ओर शराब छुपाकर रखी गई है, जिसे बिहार राज्य में उतारे जाने की संभावना है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक प्रभारी दिलदारनगर के नेतृत्व में उप निरीक्षक नवीन कुमार एवं आरपीएफ स्टाफ ट्रेन में सवार होकर चेकिंग करते हुए दिलदारनगर पहुंचे। जांच के दौरान कोच A1 के H/S शौचालय से अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके पर किसी भी यात्री द्वारा शराब पर मालिकाना हक नहीं जताया गया और न ही कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया गया।

ट्रेन के 22:55 बजे दिलदारनगर स्टेशन पहुंचने के बाद शराब को उतार लिया गया। इस दौरान ऑन ड्यूटी टीटी सुनील कुमार एवं कोच अटेंडेंट नसीम अख्तर भी मौजूद रहे, जिन्होंने बरामदगी की पुष्टि की। इसके बाद 23:20 बजे प्लेटफार्म संख्या 02 पर विधिवत जप्ती सूची बनाकर शराब को कब्जे में लिया गया।

जब्त शराब का विवरण इस प्रकार है—

8PM अंग्रेजी शराब (180 एमएल) के 45 टेट्रा पैक – 8.100 लीटर, कीमत 5,400 रुपये

शाही नींबू गोल्ड देशी शराब (200 एमएल) की 45 बोतल – 9.000 लीटर, कीमत 3,375 रुपये

8PM अंग्रेजी शराब (750 एमएल) की 6 बोतल – 4.500 लीटर, कीमत 2,760 रुपये

इस प्रकार कुल 21.600 लीटर शराब जिसकी कीमत 11,535 रुपये आंकी गई है।

अभियान में निरीक्षक प्रभारी गणेश सिंह राणा, उप निरीक्षक नवीन कुमार एवं आरक्षक ब्रिज किशोर सिंह (रेसुब पोस्ट दिलदारनगर) शामिल रहे।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन से शराब ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही शराब ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण यात्रियों की जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता है। बरामद शराब को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी दिलदारनगर को सौंप दिया गया है।

संवाददाता: प्रधान शिष्य अजय