मऊ (उत्तर प्रदेश) —जिला मऊ में खुद को डीएसपी बताकर घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रभात पांडेय के रूप में हुई है, जो पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनकर बिना किसी सरकारी सुरक्षा के क्षेत्र में घूम रहा था।पुलिस को उस समय संदेह हुआ जब डीएसपी रैंक का दावा करने वाले व्यक्ति के पास न तो कोई वैध पहचान पत्र था और न ही सुरक्षा व्यवस्था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की, जिसमें सच्चाई सामने आ गई।पूछताछ में पता चला कि प्रभात पांडेय कोई पुलिस अधिकारी नहीं है। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है और अपनी पुरानी क्लासमेट की तलाश में खुद को डीएसपी बताकर घूम रहा था।फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

