गाज़ीपुर।
जिला लेखपाल संघ का चुनाव 18 नवंबर को होने जा रहा है। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। अध्यक्ष पद के लिए सेवराई तहसील के लेखपाल जनक कुमार यादव सहित अन्य दावेदार मैदान में हैं।
चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। प्रत्याशियों के समर्थक जाकर अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। तहसील स्तर पर लेखपालों से व्यक्तिगत संपर्क साधकर उम्मीदवारों को समर्थन देने की मांग की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, प्रत्याशी अपने-अपने बिरादरी के मतदाताओं को साधने में विशेष रणनीति अपना रहे हैं। वहीं, चुनाव को लेकर जिलेभर के लेखपालों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए होने वाले इस चुनाव में किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा, यह 18 नवंबर को मतपेटियों के खुलने के बाद ही स्पष्ट होगा।
रिपोर्ट — नुमान बाबर खान

