Spread the love

गाज़ीपुर।
भदौरा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया और किसानों को दी जाने वाली खाद की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी ली।

बीडीओ ने सबसे पहले भतौरा-बारा साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया, इसके बाद वे मनियां समिति पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति सचिवों से खाद के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से पूछताछ की।

इस दौरान बीडीओ ने चेक लिस्ट, रेट बोर्ड, खाद वितरण रजिस्टर एवं स्टॉक रजिस्टर का गहन निरीक्षण किया। साथ ही मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी नोट किया।

बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि यह निरीक्षण जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया है ताकि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने समिति सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक किसान को समय पर उचित दर पर खाद उपलब्ध कराई जाए और किसी भी प्रकार की शिकायत की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट — नुमान बाबर खान