Spread the love

ग़ाज़ीपुर, 11 जून 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा संख्या 163/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त कामरान अंसारी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कामरान अंसारी पुत्र अकबर अंसारी, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी वार्ड संख्या-09, दर्जी मोहल्ला, यूसुफपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उसे आदिलाबाद चौराहे से गिरफ्तार किया गया।


अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुहम्मदाबाद में मु0अ0सं0 163/2026 के अंतर्गत धारा 61(2), 69, 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है और वह मामले में वांछित चल रहा था।


गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से की। पुलिस टीम में कांस्टेबल अवधेश कुमार, रिज़र्व कांस्टेबल प्रशान्त कुमार शुक्ला, धीरज कुमार एवं हर्ष यादव शामिल रहे।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संवाददाता: प्रधान शिष्य अजय